Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

साहित्यिक मुरादाबाद को मिल रही वैश्विक पहचान

मुरादाबाद

कोरोना काल में तेजी से ऑनलाइन पटल मुरादाबाद का साहित्य लोकप्रिय हो रहा है। साहित्यिक मुरादाबाद के ऑनलाइन पटल के सूत्रधार व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मनोज रस्तोगी ने बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन पटल पर साहित्यिक मुरादाबाद को वैश्विक लोकप्रियता मिल रही है। साहित्यिक मुरादाबाद के ब्लॉग पर भारत के अलावा यूनाइटेड स्टेट्स, स्वीडन, पुर्तगाल, फ्रांस, यूनाइटेड अरब अमीरात, जर्मनी, यूके, इंडोनेशिया, जापान, यूक्रेन, टर्की, रोमानिया, पोलैंड आदि सभी जगह से तकनीकी पटल पर लोकप्रियता मिली है। ब्लॉग के फालोअर्स भी निरंतर बढ़े हैं। मुरादाबाद के रचनाकारों की रचनाएं वैश्विक स्तर पर पसंद की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *