100 शैया हॉस्पिटल के अधीक्षक की कोरोना से निधन
बीकेटी
लखनऊ बख्शी का तालाब स्थित रामसागर मिश्र 100 शैया हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ विजय कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। बीकेटी में स्थित राम सागर मिश्र 100 सैया हॉस्पिटल में कोरोना स्पेशलिस्ट डॉक्टर के नाम से जाने जाते थे। जहां पर लगातार कोरोना नामक वैश्विक महामारी से लोगों को उपचार बड़ी ही सावधानी के साथ करते थे । विगत माह कोविड-19 संक्रमित लोगों का इलाज करते हुए संक्रमण का शिकार हुए सांस की अत्यधिक तकलीफ बढ़ने के कारण संजय गांधी एसजीपीजीआई हॉस्पिटल में 1 मई को भर्ती हुए।आईसीयू में भर्ती होते हुए भी अपने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को कोविड़ 19 में भर्ती मरीजों की समुचित देखभाल के लिए डाक्टरो को निर्देशित करते रहे। डॉ बीके सिंह एक हंसमुख जिंदादिल एवं सेवा के प्रति समर्पित महान व्यक्तित्व के धनी कर्मठ कुशल चिकित्सक कोविड-19 से असामयिक मृत्यु से क्षेत्र का हर व्यक्ति स्तब्ध है।
