Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नाग देवता की डोली का नौगांव में भव्य स्वागत

उत्तरकाशी। नौगांव जौनपुर क्षेत्र के सिलवाड़ पट्टी के 7 गांव के आराध्य देव नाग देवता की डोली का नौगांव मुख्य बाजार में भक्तों और श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जौनपुर क्षेत्र से नाग देवता कुपड़ा गांव में नाग पंचमी में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुई। इस दौरान भक्तों ने श्रीफल एवं चुनरी नाग देवता को भेंट चढ़ाई। पहली बार जौनसार क्षेत्र से यमुना घाटी में नाग देवता का आगमन हुआ, जो सोमवार को नौगांव क्षेत्र के कुपड़ा गांव में नाग पंचमी में सम्मिलित होने के लिए सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में रवाना हुई। जहां नाग पंचमी के दिन शेषनाग देवता एवं नाग देवता दोनों देवताओं की पूजा अर्चना विधि विधान के अनुसार होगी। नागपंचमी का विशेष महत्व है कि इस दिन पंडितों के द्वारा नाग देवता को खुश रखने के लिए यह नाग पंचमी मनाई जाती है, जिससे नाग देवता श्रद्धालुओं पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। कुपड़ा गांव में नागपंचमी को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। पुराणों के अनुसार कहा जाता है कि नागपंचमी के बाद जितने भी धरातल पर नाग एवं सांप दिखते हैं, एक वर्ष तक के लिए विलुप्त हो जाते हैं। जिससे लोगों को सांप के काटने का भी खतरा नहीं होता है। इसलिए नागपंचमी को विशेष महत्व दिया गया है। विगत वर्षों की भांति कुपड़ा गांव में नागपंचमी को लेकर लोग पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *