Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

बड़कोट के डख्याटगांव में आग से तीन मवेशी की मौत

उत्तरकाशी। तहसील बड़कोट के अंतर्गत डख्याट गांव के निकट एक गोशाला में आग लगने से एक बैल और दो गायों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि एक भैंस और एक बैल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। रविवार दोपहर को डख्याट गांव के निकट गोशाला में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीन मवेशियों की मृत्यु हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर नुकसान का जायजा लेने को गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *