आयुष्मान कार्ड के तहत जांचे मुफ्त कराने, पेंशन बढ़ाने की मांग
काशीपुर। गांव मुंडिया कला के सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को दो सूत्रीय ज्ञापन भेजा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के तहत जांचे मुफ्त कराने की की मांग की। शनिवार को ग्राम प्रधान नेहा परवीन के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुष एकजुट होकर एसडीएम कोर्ट पहुंचे। जहां एसडीएम की गैर मौजूदगी में एक ज्ञापन पेशकार को सौंपा। इन लोगों का कहना था कि वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के तहत पेंशनधारकों को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं, जो कि महंगाई दर से बेहद कम हैं। इन लोगों ने पेंशन राशि बढ़ाकर 3000 प्रति माह करने की मांग की। आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक के इलाज में अस्पताल जांचें बाहर से करवाते हैं। ये जांचें मुफ्त कराई जाएं। इन लोगों ने आयुष्मान कार्ड के तहत् कार्डधारकों का पूरा इलात मुफ्त में कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान लियाकत अली, मोहसिन, नवीजान, फरजंद, कामिल, मोहन सिंह, नाजिम अली, इस्तियाक, मुख्तियार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
