STATE NEWSUTTARAKHAND

जौनसार बावर सेवावृत कर्मचारी मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

देहरादून। जौनसार बावर सेवावृत कर्मचारी मंडल की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर और महासचिव विरेंद्र सिंह तोमर चुने गए। रविवार को जिला पंचायत सभागार में गठित हुई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अमर सिंह नेगी, संगठन सचिव जगत सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, संस्कृति सचिव केशर सिंह राय, शाखा सचिव चमन सिंह चौहान, प्रचार सचिव इंदर सिंह तोमर चुने गए। संरक्षक तुलसी सिंह तोमर, राम सिंह तोमर और सलाहकार मंडल में मनमोहन सिंह चौहान और हरीशचंद्र राठौर को चुना गया। चुनाव अधिकारी संतराम चौहान, जवाहर सिंह चौहान, हरीशंचद राठौर, भरत सिंह चौहान की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। इससे पूर्व अध्यक्ष तुलसी सिंह तोमर ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *