Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी

देहरादून। रक्षाबंधन समारोह में बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने काबीना मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधी। मंत्री जोशी ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए। बहनों का स्नेह और प्यार को देखकर मंत्री जोशी भावुक भी हुए, उन्होंने बहनों को आश्वस्त किया कि जिस भाव से उन्होंने रक्षा सूत्र बांधे हैं, उसी भाव से जीवन भर उनकी रक्षा भी करेंगे। काबीना मंत्री गणेश जोशी की ओर से रविवार को सर्वे स्टेडियम हाथीबड़कला में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में बड़ी संख्या में बहनें पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवल से हुआ। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए। संस्कृति विभाग की टीम ने एक के बाद एक सुंदर प्रस्तति से कार्यक्रम पर चार चांद लगाए। कनु प्यारू चौमास डांडियों में सौरिगे.., बेडू पाको बारामास… गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतिभा श्रीवास्तव ने टीम के साथ शास्त्रीय नृत्य पेश किया। रक्षाबंधन पर आधारित गीतों ने भी समां बांधा। इस मौके पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष वंदना ठाकुर, निरंजन डोभाल, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, अनीता, मधु शर्मा, कमली भट्ट, अर्चना बागड़ी, बबीता सहोत्रा, पूनम नौटियाल, वीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्राची कंडवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *