पठक्युड़ा के पवन बने सेना में अधिकारी
बागेश्वर। कांडा तहसील के पठक्युड़ा गांव के पवन पाठक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। चेन्नई में आयोजित पासिंग परेड में उन्हें सेना के अधिकारी के स्टार लगाए गए। इस मौके पर उनके पिता प्रकाश चंद्र पाठक व माता चंद्रा पाठक व बहिनें मीनाक्षी व ज्योति मौजूद रहे। पवन की प्राथमिक शिक्षक राप्रावि खांकर बागेश्वर से हुई। इंटर की पढ़ाई एपीएस पिथौरागढ़ से प्राप्त की। बीकॉम डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ से गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद एमए अर्थशास्त्र 78 प्रतिशत अंक के साथ पास किया। पवन के पिता रिटायर्ड सूबेदार तथा माता राउमावि महरुड़ी में शिक्षिका हैं। वर्तमान में उनका परिवार पवन विहार कॉलोनी बिण पिथौरागढ़ में रहता है। पवन की सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। पवन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय दासा मधुसूदन पाठ व दादी कौशल्या देवी को दिया। कहा कि उन्हीं के आशीर्वाद से उन्हें पहली बार में ही यह सफलता मिली है।
