छोटी बहन सना के विवाह पर शाहिद कपूर हुए भावुक, बोले- बिट्टो इतनी बड़ी हो गई
मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की छोटी बहन सना कपूर का हाल ही में विवाह संपन्न हुआ। अपनी बहन सना के इस विछोह पर शाहिद ने भावुक पोस्ट लिख अपने स्नेह का इजहार किया है। उन्होंने अपनी छोटी सी बिट्टो के इतनी जल्दी बड़े हो जाने पर हैरानी जताई है। शाहिद की बहन मयंक पाहवा की दुलहन बन चुकी हैं। शाहिद, मीरा और उनके बच्चे शादी के जश्न में शामिल हुए थे। सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सना पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। वहीं शाहिद नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं। सना के पति मयंक सीमा पाहवा मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे हैं। पंकज कपूर की बेटी सना अब मनोज पाहवा की बहू बन चुकी हैं। इस मौके पर शाहिद कपूर अपनी फैमिली के साथ जश्न में शामिल हुए। शाहिद और उनकी पत्नी मीरा कपूर ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शाहिद ने इमोशनल मैसेज भी लिखा है, समय कैसे उड़ जाता है और छोटी सी बिट्टू अब दुलहन बन गई है। मेरी छोटी बहन इतनी जल्दी कितनी बड़ी हो गई। एक खूबसूरत नए चौप्टर की इमोशनल शुरुआत। साथ ही सना और उनके पति मयंक को शुभकामनाएं भी दी हैं। शाहिद की वाइफ मीरा ने भी सना और मयंक को शुभकामनाएं दी हैं। पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सना की शादी थी। इस शादी में नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, विवान शाह सहित उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। उनके फैमिली फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
