Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गऊ संतान संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।मंगलवार को बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज एसआई सुनील सुतेड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मौहल्ला अल्ली खां में निर्माणाधीन कब्रिस्तान के गेट के पास चार व्यक्ति लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने संदिग्ध चारों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उनके कब्जे से प्लास्टिक के चार कट्टों में 40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फरीद पुत्र हाजी शफीक, महबूब पुत्र इदरीश, इब्राहिम पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी हजरतनगर काली बस्ती मोहल्ला अल्ली खां, आरिफ पुत्र अनवर निवासी नई बस्ती ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया। मौके पर पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर मांस का परीक्षण भी कराया। साथ ही सैम्पल भी ले लिया। आरोपियों ने बताया कि यह मांस वह ठाकुरद्वारा से कम दामों में खरीद कर लाते हैं और यहां ऊंचे दामों में बेचते हैं। पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज एसआई सुनील सुतेड़ी, कांस्टेबल अनिल मनराल, अमरदीप सिंह, कैलाश चन्द्र, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश भट्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *