युवक के पीछे चाकू लेकर दौड़ा आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। युवक को जान से मारने की नीयत से चाकू लेकर पीछे दौड़े युवक को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ गश्ते पर थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि 23 सितंबर को मोहल्ला रजवाड़ा में गणेश पूजा के दौरान युवक के पीछे चाकू लेकर दौड़ा आरोपी अमित ठाकुर ईदगाह रोड पर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने ईदगाह रोड के पास आरोपी को चाकू संग गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान दक्ष मेहरा से उसका झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह उसके पीछे चाकू लेकर दौड़ा था। अगर वह उसे मिल जाता तो, वह जान से मार देता। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
