Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया विश्व गर्भ निरोधक दिवस

काशीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस डॉक्टर पंकज माथुर ने किया। कार्यक्रम के दौरान विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। साथ ही, परिवार नियोजन परामर्श दाता द्वारा लोगों को स्थाई और अस्थाई विधि की भी जानकारी दी गई। सीएमएस डॉक्टर पंकज माथुर ने बताया कि आज विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जा रहा है। इसके चलते कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं, परिवार नियोजन परामर्शदाता प्रकाश बचखेती ने बताया कि महिला और पुरुषों को स्थाई विधि के तौर पर नसबंदी और अस्थाई विधि में कोपर्टी, माला डी और अन्य विधि की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इन विधि का प्रयोग कर लोग संतुलित और खुशहाल परिवार को बनाने में योगदान दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *