Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

रेडक्रास समिति ने चार टीबी मरीजों को गोद लिया

चम्पावत।  पाटी के दूरस्थ गांव मूलाकोट में रेडक्रास समिति ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान टीबी के चार मरीजों को गोद लिया। इन मरीजों को हर माह निक्षय पोषण किट दिए जाएंगे। बुधवार को रेडक्रास समिति ने शिविर लगाया। समिति के कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट ने बताया कि टीबी के चार मरीजों कमल सिंह,बची देवी, हेमा देवी, चेतन सिंह को गोद लिया गया। लोगों को तंबाकू नियन्त्रण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। सभी से तंबाकू सेवन से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में टीबी कार्यक्रम के ब्लॉक सुपरवाइजर विकास थ्वाल, रेडक्रास समिति सदस्य हरीश भट्ट, हरीश पाण्डेय समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। बाद में जीआईसी मूलाकोट में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। छात्र छात्राओं को कोटपा एक्ट की जानकारी देने के साथ ही नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *