Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पांच नवंबर से शुरू होगा तीन दिनी सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव

चम्पावत। गुमदेश क्षेत्र क खालगढा में तीन दिनी सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच नवंबर को तीन दिनी महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव समिति की अध्यक्ष सरिता अधिकारी की अध्यक्षता और संयोजक मोहित पांडेय के संचालन में महोत्सव समिति ने भव्य रूप देने को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष सरिता ने बताया कि इस वर्ष पांच से सात नवंबर तक तीन दिनी महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉलीबॉल, क्रॉसकंट्री दौड़ होगी। महोत्सव की स्टार नाईट में प्रशिद्ध लोकगायक इंदर आर्या से वार्ता चल रही है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में व्यवस्थाओं को लेकर जल्द शिष्टमंडल जिला स्तरीय अधिकारियों से मिलेगा। बैठक में अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी, नर सिंह धौनी, हयात सिंह बोहरा, दीपक जोशी, मदन कालोनी, युगल धौनी, संजय पांडे, अक्षय अधिकारी, लक्की रावत, लक्ष्मी दत्त भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *