STATE NEWSUTTARAKHAND

सड़क पर गिरा मोबाइल लौटाया

पिथौरागढ़। डीडीहाट में दो पुलिस कर्मी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क पर गिरा हुआ मोबाइल लौटाया है। हेड कांस्टेबल प्रदीप गिरी व ललित मोहरा बोरा जीआईसी क्षेत्र में रात्रि ड्यूटी में तैनात थे। इस दौरान उन्हें सड़क पर एक मोबाइल गिरा हुआ मिला। जांच के दौरान उक्त मोबाइल सुंदरकोट जमतड़ी निवासी दलीप राम का होना पाया गया। उन्होंने संबंधित को थाने बुलाकर मोबाइल दे दिया। दलीप ने पुलिस कर्मियों का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *