यक्षवती नदी में सफाई अभियान चलाया
पिथौरागढ़। नगर में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के बच्चों ने यक्षवती नदी में सफाई अभियान चलाया। शुक्रवार को सोसायटी के बच्चे रई स्थित यक्षवती नदी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बिखरे कूड़े को एकत्र कर निस्तारण किया। साथ ही उन्होंने आमजन को भी सफाई के प्रति जागरूक किया।
