एक किलो 510 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुल्हाल पुलिस ने चरस तस्करी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो 510 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कुल्हाल चौकी पुलिस ने रविवार देर रात को तलाशी अभियान के दौरान गुर्जर बस्ती कुंजाग्रांट से एक आरोपी को एक किलो पांच सौ दस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हैदर उर्फ लगंडा पुत्र सईद, निवासी कुंजाग्रांट के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को कोर्ट न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
