Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

त्यूणी बस स्टैंड पर मिला एक व्यक्ति का शव

विकासनगर। त्यूणी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति के बेहोश हालत में होने की सूचना थाना त्यूणी पुलिस को मिली। पुलिस ने 108 सेवा सेवा से उक्त व्यक्ति को पीएचसी त्यूणी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। त्यूणी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक के बैग से मिले फोन से उसकी शिनाख्त मान बहादुर उर्फ मानू (40) पुत्र विक्रम खड़का, निवासी कोल्हापुर छपलगोडि जिला बांके, नेपालगंज नेपाल के रूप में हुई। थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतक के परिजन और बड़ा भाई धनबहादुर विकासनगर में रहता है। जिसे सूचना देकर बुलाया गया है। बताया कि मृतक के शव को पीएचसी त्यूणी की मोर्चरी में रख दिया है। परिजनों के पहुंचने पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *