Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

महानगर में वैक्सीनेशन लगाने को दी गई घर घर दस्तक

मथुरा

महापौर एवं नगर आयुक्त जी के निर्देशानुसार नगर निगम मथुरा वृंदावन के समस्त 70 वार्डों मे मेगा कॉविड वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया गया। नगर निगम के सभी 70 वार्डों में गठित मौहल्ला निगरानी समिति की देख रेख में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया गया।
नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी करीम अख्तर कुरेशी द्वारा बताता गया की गठित मौहल्ला निगरानी समिति के अध्यक्ष समस्त क्षेत्रीय पार्षदगण एवम 60 समन्वयक अधिकारियों द्वारा प्रात: नौ बजे से वार्डों में घर घर जाकर लोगों को वैक्सिनेशन कैंप की सूचना दी गई। नगर आयुक्त द्वारा वैक्सिनेशन कैंप की देख रेख़ एवं निरीक्षण के लिए नगर निगम के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। नगर निगम के समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं समन्वयक अधिकारी द्वारा अपनी देख रेख मेे वैक्सिनेशन कराया गया। इनके अलावा अतिरिक्त नगर निगम के समस्त अधिकारी एवम कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाए जाने के लिए नगर निगम के जनरल गंज स्थित कार्यालय में वैक्सिनेशन कैंप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *