खिलाडिय़ों को एक नया मंच देगा खेल प्रकोष्ठ: चित्तोडिया
मथुरा
रालोद खेल प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय स्तर पर गठन कर रहा है। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के अरविंद चित्तोडिया ने बताया की जल्द ही चुनाव के बाद प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर हर राज्य व जनपदों में संयोजक बनाए जाएंगे। जो खेल व खिलाडिय़ों को आगे बढऩे में मदद करेंगे। इसके लिए कार्यालय पर रालोद के प्रदेश महासचिव रविन्द्र नरवार का साफा पहना कर खिलाडिय़ों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर रवीन्द्र नरवार ने कहा कि अरविंद चित्तोडिया जो कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व एक्स सर्विसमैन हैं। कई खेल पुरस्कारों से सम्मनित हैं। ऐसे व्यक्ति का रालोद खेल प्रकोष्ठ का नेतृत्व करना बड़ी बात है। उम्मीद है कि हम सभी मिलकर खेल व खिलाडिय़ों की समस्याओं को दूर करेंगे। इस मौके पर सीपी नरवार, तरुण नरवार, अमित शर्मा, राजकुमार सिंह, पंकज चौधरी, अजय गोला, राजवीर सिंह, अरविंद सिंह, रोहित चावला, राहुल सिंह आदि नागरिक उपस्थित रहे।