हत्या के दो आरापी गिरफ्तार
मथुरा
थाना शेरगढ पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष शेरगढ अरुण कुमार पंवार ने बताया कि अमर सिंह पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम राल थाना जैंत जनपद मथुरा और एक महिला आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त फर्सा को भी पुलिस ने बरामद किया है। दोनों आरोपी धारा 147, 148, 149, 302 व 34 आईपीसी में वांछित चल रहे थे।
