डकैती की योजना बनाते पांच लोग पकडे -गिरफ्तार आरोपियों में दो बाल अपचारी
मथुरा
थाना रिफाइनरी पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बाल अपचारी हैं। एसएचओ प्रशान्त त्यागी ने बताया कि चैकिंग के दौरान चैकी बाद क्षेत्रान्तर्गत अडूकी जाने वाले रास्ते पर टंकी के पास से डकैती की योजना बनाते हुए आकाश पुत्र जवाहर सिंह निवासी काशीराम कालोनी टाउनशिप थाना रिफाइनरी, विनीत पुत्र राजकुमार निवासी काशीराम कालोनी टाउनशिप थाना रिफाइनरी, चांद बाबू उर्फ चांद पुत्र शकील शाह निवासी काशीराम कालोनी टाउनशिप थाना रिफाइनरी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक तंमचा .12 बोर, जिन्दा कारतूस .12 बोर, दो चाकू, दो सरिया एक चपटी व एक नुकीली, एक प्लास, एक आरी का पत्ता व एक पेचकस बरामद हुआ है।
