STATE NEWS

भाजपा प्रदेश मंत्री ने ली पदाधिकारियों की बैठक

मथुरा

भारतीय जनता पार्टी मथुरा की जिला पदाधिकारी बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मधु शर्मा की अक्षता में आयोजित हुई। बैठक को मुख्य आथिति के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी विजय शिवहरे ने बेठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करके आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से जिम्मेदारी सौंपी बैठक में विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बूथ महामंत्री अपने बूथों को जिताने में जुट जाएं। पार्टी का मंत्र है बूथ जीत चुनाव जीत। हमारी पचास फीसद आबादी को चिंता सबसे ज्यादा होती है। उन्हें अपनी जाति से ज्यादा अपने महिला होने से मतलब होता है। अपने आत्मसम्मान से मतलब होता है। आगामी चुनाव में हर वर्ग, हर जाति की महिलाएं भाजपा को ही समर्थन करेंगे। अपने परिवार के पुरूष सदस्यों से भी निश्चित करवाएंगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *