Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव 2023 का आयोजन महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट में होगा

देहरादून

(आरएनएस)  वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव 2023 का आयोजन महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 3 से 5 नवंबर तक चलेगा एवं इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी वीर गोरख कल्याण समिति द्वारा आयोजित एक बैठक में दी गई, जिसमें वीर गोरख कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने अपने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हम गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव 2023 का आयोजन 3 से 5 नवंबर को करने जा रहे हैं, इस आयोजन में पिछले साल से बेहतर तैयारी की जा रही है एवं उत्तराखंड के लोगों को हर वर्ष की भांति इस साल भी गढ़वाली, कुमाऊनी एवं नेपाली संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी! वहीं यहां पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए जाएंगे जहां पर देहरादून के लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं एवं दिवाली की खरीदारी भी कर सकते हैं।
इस बैठक में वीर गोर्खा कल्याण समिति के संरक्षक ई० मेघ बहादुर थापा, संरक्षक मेजर बि पी थापा, समिति के अध्यक्ष – कमल थापा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष- श्रीमती उर्मिला तामाङ ,उपाध्यक्ष- सूर्य बिक्रम शाही , महासचिव- विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव- देविन शाही,सह -सचिव श्रीमती आशु थापा, संगठनमंत्री लोकेश बन सोनु गुरूगं,श्रीमती सोना शाही , एन बी थापा , बुद्धेश राई,श्रीमती कर्मिता थापा, मीन गुरगं , बबिता गुरंग, जोती राना,दिल कुमारी शाही और यामु राना शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *