Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

विजयादशमी पर हुई शस्त्र पूजा

पौड़ी

असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन पौड़ी में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई व पुलिस लाईन स्थित शस्त्रागार में शस्त्रों की पूर्ण विधि-विधान पूर्ण विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजा करते हुए जिले में सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई। साथ ही वर्तमान में बढ़ते नशे के प्रचलन के दृष्टिगत सभी से आवह्नान किया गया कि नशा रूपी रावण का संहार करने में जनपद पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर एसएसपी श्वेता चौबे, एएसपी अनूप काला, सीओ सदर श्याम दत्त नौटियाल, प्रतिसार निरीक्षक अनुराग कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *