Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

डीएम को बताई जाएगी समस्याएं

पौड़ी। श्री डांडा नागराजा मंदिर समिति की मासिक बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष कमलेश चमोली ने बताया कि इस बार कोट ब्लाक की बीडीसी बैठक डांडा नागराजा मंदिर में आयोजित की जानी है। जिसमें जिलाधिकारी गढ़वाल डा.विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद रहेंगे। बताया कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को बैठक में रखेंगे। बताया कि बैठक के बाद मंदिर से जुड़ी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत करवाया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष उपेंद्र भट्ट ने बताया कि मंदिर परिसर के समीप बनने वाले धर्मशाला के दूसरे मंजिल के छत का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। इस धर्मशाला में 10 कमरों का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मंदिर में उपलब्ध हो पाएगी। बैठक में सचिव राजेंद्र प्रसाद बिजल्वाण, कोषाध्यक्ष मुकेश बिष्ट, सहसचिव सुमन सिंह, मीडिया प्रभारी सिद्धांत उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *