Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

इकबालपुर मिल ने पुरी की तैयारी

रुडकी। इकबालपुर शुगर मिल में गन्ना पेराई का शुभारंभ 5 नवंबर से होगा। इसके लिए मिल प्रबंधक ने पुरी तैयारी कर ली है। मिल महाप्रबंधक नरेश ने बताया कि क्षेत्र में तोल सेंटर लगाने का काम पुरा कर लिया गया है। इकबालपुर शुगर मिल क्षेत्र में 67 तोल कांटे लगाए गए हैं। शुगर मिल में रिपेयरिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मिल परिसर में गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्राली तथा बोगियां जिस लाइन में खड़ी होती है उन्हें ठीक कर दिया गया है। शुगर मिल परिसर मे लगे तोल कांटे जांच करने के बाद दुरुस्त कर दिए गए हैं। किसानों के लिए शुगर मिल परिसर में कैंटीन की व्यवस्था करवा दी गई है। इसके साथ ही किसानों के लिए अलाव जलने की व्यवस्था की जाएगी। किसान हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *