Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पुलिस कर्मियों की बाइकें फूंकने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर

पुलिस कर्मियों की बाइकें फूंकने के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य फरार बताए गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। कुंडा थाने के एसआई होशियार सिंह ने केसरी गणेशपुर निवासी सुखदेव सिंह उर्फ काले पुत्र कृपाल सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ डड्डी पुत्र गुरनाम सिंह, गुरचरन सिंह उर्फ चन्नी पुत्र बुद्ध सिंह और हरिओम पुत्र बाबूराम के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि शराब की धरपकड़ के लिए दबिश के दौरान मौके से फरार हुए शराब बनाने वाले चारों आरोपियों ने दो सिपाहियों की बाइकें फूंक दी थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने तीसरे आरोपी गुरचरन सिंह उर्फ चन्नी पुत्र बुद्ध सिंह को तुमड़िया डाम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। टीम में उपनिरीक्षक होशियार सिंह व कांस्टेबल नरेश चौहान शामिल रहे। कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि चौथे आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ काले को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *