विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन
रुडकी,
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएसएम इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया। ऑनलाइन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री कॉलेज के प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा ने शिरकत की। विद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की दयनीय स्थिति को देखते हुए भविष्य के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से धरती के पर्यावरण के संरक्षण के लिए आगे आना का आह्वान किया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने भी ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना होगा। प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में कैप्टन अजय कौशिक, कमल मिश्रा,अमित कपिल, डीएन पांडे, डॉ. अभय ढौंडियाल, प्रमोद कुमार शर्मा, विनय कुमार, देवराज,पवन कपिल,गौरव सैनी तथा एनसीसी क्रेडिट हर्ष, सागर, अनुराग, मुकुल सिंह, रोहित, अर्पण सैनी आदि मौजूद रहे।
