Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

महोत्सव में होगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

कोटद्वार

डू समथिंग सोसाइटी की ओर से मिनी स्टेडियम मोटाढ़ाक में 24 से 26 नवम्बर तक आयोजित किए जाने वाले भरत महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। सोसाइटी अध्यक्ष मयंक कोठारी ने बताया कि महोत्सव में श्लोक वाचन, बालीबाल, ताइक्वांडो, स्लो साइकिल, सुलेख, स्वरचित कविता पाठ, क्विज, कीर्तन, योग, कबड्डी, क्राफ्ट, गायन और सुपर शैफ सहित लगभग 22 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। विजेता प्रतिभागियों के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *