Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट आज होंगे बंद

रुद्रप्रयाग

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बुधवार को बंद होंगे। सुबह आठ बजे वृश्चिक लग्न में परम्परानुसार भगवान मद्महेश्वर के कपाट बंद होंगे। इसके बाद डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी, जहां भगवान की छह माह पूजा अर्चना की जाएगी। बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि बुधवार 22 नवम्बर को कपाट बंद होने के बाद भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली कूनचट्टी, मैखम्बा, नानौ, खटारा, बनातोली होकर गौण्डार पहुंचेगी। 23 को गौण्डार से राकेश्वरी मन्दिर रांसी व 24 को उनियाणा, राऊलैंक, मनसूना होते हुए गिरीया गांव पहुंचेगी। 25 नवम्बर को विभिन्न यात्रा पड़ावों से होते हुए डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी। जहां 24 से 26 तक तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेले का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *