STATE NEWSUTTARAKHAND

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने सेवा योजना कार्यालय पर नारेबाजी कर रोष जताया

नई टिहरी

उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने सेवायोजन कार्यालय के समक्ष गेट मीटींग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। आगामी 30 नवंबर तक गेट मीटिंग का दौर निरंतर विभिन्न विभागों के समक्ष जारी रहेगा। कर्मियों का कहना है कि मांगों को लेकर मात्र आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ भी नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज से जुड़े पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला सेवायोजन कार्यालय के सामने जनजागरण गेट मीटिंग कर नारेबाजी करते हुए 21 सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही की प्रदेश सरकार से मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर जल्दी ही गौर नहीं करती है, तो एसोसियेशन आंदोलन की रणनीती तेज करेगा। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी। एसोसियेशन की मांग है कि कनिष्ठ सहायक के पद लेवल चार में 25500-81100 अनुमन्य किया जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के वर्तमान कुल स्वीकृत 6 प्रतिशत पदों में से 03 प्रतिशत पदों को उच्चीकृत कर उपनिदेशक प्रशासक एवं प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी लेबल 67700-208700 किया जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समूह ख के राजपत्रित पद का गजट नोटिफिकेशन किया जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्य और दायित्वों का निर्धारण पद की गरिता के अनुरूप किया जाय। 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाय आदि हैं।
इस मौके पर एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट, सचिव उत्तम सिंह नेगी, नारायण सिंह रावत, भगवती प्रसाद जुयाल, पंकज नेगी, मनमोहन पडियार, प्रदीप सजवाण, विनोद डबराल, सुमन नकोटी, संदीप चौहान, अनिल नेगी, सुशीला भट्ट, रजनी डबराल, सुमन शर्मा, ममता उनियाल, हरी प्रसाद काला, अनिल वर्मा, श्रवण कुमार यादव, अश्वनी कुमार बहुगुणा, राजेश राणा, मनजीत रौतेला, करण राणा, बबीता लाल, सावित्री सिंघल, सीमा भटनागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *