Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

घर-घर जाकर लोगों को दी कानून की जानकारी

बागेश्वर

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर घर-घर जाकर लोगों को कानून की जानकारी दी जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकर्ता क्रियाकलापों, नालसा योजना आदि लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्हें जागरूक किया जा रहा है। जिला जज एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव कुमार खुल्बे के मार्गदर्शन में यह अभियान चल रहा है। 30 नवंबर तक जारी रहेगा। विधिक के सचिव जयेंद्र सिंह ने बताया कि न्याय पंचायतों में घर-घर टीम जा रही है। वह घरेलू हिंसा, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण, नशे से होने वाले दुष्परिणाम, पाक्सो, साइबर क्राइम, आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता, मानसिक-शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को मदद आदि बता रहे हैं। इसके अलावा नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100, सालसा एवं नालसा वेब पोर्टल, वाणिज्यिक न्यायालय, मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत विषय की भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *