बादल छाने से तापमान गिरा
चम्पावत
चम्पावत में बादल छाने से तापमान में गिरावट आ गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। चम्पावत में रविवार को तड़के से बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट आ गई। धूप नहीं निकलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूर्वान्ह बाद आंशिक तौर पर बादल छंटने से हल्की धूप खिली। इस दौरान हवा चलने से तापमान में गिरावट बनी रही। यहां बीते कुछ दिनों से दिन में चमकदार धूप खिल रही थी। इससे दिन में मौसम सुहावना हो रहा था। हालांकि यहां सुबह और शाम ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। निचले इलाकों में पाले की सफेद चादर बिछना शुरू हो गई है।
