Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस

काशीपुर

कांग्रेस द्वारा कांग्रेस भवन में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने संविधान के निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए देश के प्रति उनके योगदान को अहम बताया। इस दौरान कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान दिवस के उपलक्ष पर अपने-अपने विचार प्रकट किया एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी एडवोकेट, इंदूमान, अरुण चौहान, नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा,राजू छीना,मंसूर अली मंसूरी, राहुल रमनदीप काम्बोज, आरिफ पार्षद, मो हनीफ गुड्डू,लवदीप सिंह आदि तमाम कांग्रेस  जन  मौजूद  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *