Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

तवाघाट नारायण आश्रम मार्ग में डामरीकरण की होगी जांच

पिथौरागढ़। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारायण आश्रम के लिए निर्मित सड़क में घटिया डामरीकरण की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इस पर्यटन स्थल में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। सड़क की बदहाली के कारण पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। सीमांत के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शामिल नारायण आश्रम में देश विदेश से भारी संख्या में गर्मी के मौसम में श्रद्धालु आते हैं। इस क्षेत्र को जोड़ने वाली प्रमुख तवाघाट नारायण आश्रम सड़क में इन दिनों डामरीकरण कार्य में लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसे डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले में एसडीएम धारचूला को जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि एक प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञ को शामिल करते हुए एक कमेटी गठित करें। जांच रिपोर्ट समय पर तैयार करने के भी डीएम ने आदेश दिए हैं। उधर सीमांत के लोगों ने जांच के आदेश का स्वागत किया है। कहा है कि सरकार धन का दुरुपयोग कर हो रहे डामरीकरण के दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *