Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

किशोरी की बरामदगी को पुलिस की दो टीमें लगाईं

रुद्रपुर

नानकमत्ता क्षेत्र से किशोरी लापता है। किशोरी के पिता ने तहरीर देकर चीकाघाट के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता के अनुसार 21 नवंबर को उसकी नाबालिग पुत्री लापता हो गई। जानकारी जुटाने पर पता चला कि चीकाघाट का युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। एसआई लक्ष्मण जोशी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद करने के लिए दो टीमें लगाई हैं। आरोपी युवक फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *