रैली निकाल दुकानदारों को बांटी कपड़े के थैलियां
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक जागरुकता रैली निकाली और दुकानदारों को कपड़े की थैलियां वितरित की। बुधवार को कॉलेज से प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली महाविद्यालय से शुरू होकर सत्येंद्र चंद्र गुडिया मार्ग, पोस्ट ऑफिस रोड एवं मुख्य बाजार से वापस महाविद्यालय में समाप्त हुई।रैली में स्वंयसेवियों ने दुकानदारों को कपड़े की थैलियाँ वितरित की। यहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मंजू सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. मंगला, डॉ.ज्योति गोयल, डॉ. मीनाक्षी पंत, सृष्टि सिंह आदि मौजूद रहे।
