बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज
काशीपुर। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने विद्युत मीटर से छेड़छाड़ कर दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी। पुलिस ने एसडीओ की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। एसडीओ ग्रामीण पंकज कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 13 सितंबर को उन्होंने कुंडेश्वरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम मेहतावन कुंडेश्वरी में राजेंद्र सिंह पुत्र करतार सिंह, त्रिलोक सिंह पुत्र सरदारा सिंह के घरों में विद्युत मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी पकड़ी। एसडीओ ने दोनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस में दोनों के खिलाफ 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
