Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

कोसी से देवस्थल तक विशाल रैली का आयोजन, संदिग्धों की जांच की मांग

अल्मोड़ा। कोसी घाटी विकास मंच के तत्वावधान में कोसी से देवस्थल तक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी गाँवों के महिलाओं, पुरुषों युवाओं ने प्रतिभाग किया। रैली के बाद देवस्थल मंदिर में विशाल जनसभा आयोजन किया गया। जनसभा में क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि और आसपास के गाँवों से आए हुए लोगों ने प्रतिभाग किया। जनसभा के बाद अनेकों बिंदुओं पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अल्मोड़ा के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में क्षेत्र में समुदाय विशेष के बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों की जांच, संपत्ति की जांच, मजदूरी करने आए मजदूरों की मजदूरी निर्धारित करने, अवैध कब्जों को हटाने सहित विभिन्न बिंदु रखे गए हैं। सभा की अध्यक्षता कोसी घाटी विकास मंच के अध्यक्ष महंत बृहस्पति गिरी जी महाराज द्वारा की गई। संचालन कोसी घाटी विकास मंच के महामंत्री सुरेंद्र मेहता द्वारा किया गया। सभा को कोसी घाटी विकास मंच के अध्यक्ष ब्रहस्पति गिरी जी महाराज, संरक्षक गोपाल सिंह रॉयल, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, एडवोकेट विनोद पंत, गोकुल सिंह मेहता, हरीश ऐड़ी, अरविंद जोशी, महेंद्र अलमिया, प्रकाश बिष्ट, संजय बिष्ट, हरीश कनवाल, सुनीता तिवारी, प्रवीण मेहता,  देवेंद्र सिंह मेहरा द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सोशल मीडिया प्रभारी विवेक मुस्युनी, गणेश मेहता, बीरेंद्र मेहता, कोसी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कैलाश मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद डंगवाल, कैप्टन पुरन मेहता, बालम मेहता, संदीप भोज, मनीष राणा, रोहित बिष्ट, ग्राम प्रधान अमित बिष्ट, रवि मुस्यूनी, सूरज अलमिया, सुंदर मटियानी, मनोहर भाकुनी, पुरन सिंह वलसा, आनंद नेगी, योगेश बिष्ट, बिशन सिंह, नरेंद्र, चंदन, देवेंद्र भोजक, संजय मेहता, संजय स्यूनरी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *