Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बाजार में भटक रही मूक बधिर महिला को पुलिस ने पहुँचाया घर

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने रास्ता भटकी मूक बधिर महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। शुक्रवार को नगर के एनटीडी क्षेत्र में एक महिला जो काफी देर से अकेले इधर-उधर भटक रही थी, संदिग्ध प्रतीत होने पर महिला थाना पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो महिला बोलने और सुनने में असमर्थ प्रतीत हुई। महिला के बैग में उसका आधार कार्ड मिला, जिस पर महिला का निवास स्थान फलसीमा अंकित था। सुरक्षा के दृष्टिगत महिला को महिला थाने लाया गया और फलसीमा के ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर महिला के बारे जानकारी जुटाई गई तो ज्ञात हुआ कि महिला अपने घर से नाराज होकर आई है, तत्पश्चात मूक बधिर महिला को महिला थाना पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से सकुशल घर पहुंचाकर, उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, और साथ ही महिला की नाराजगी के संबंध में परिजनों की भी काउंसलिंग की गई। महिला के परिजनों द्वारा महिला पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *