Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पदों के लिए लगेंगे भर्ती शिविर

रुद्रप्रयाग। सिक्युरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लि. द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए ब्लाक स्तर पर भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक को भर्ती होने का मौका मिल सके। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि एसएससीआई के सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए 18 सितंबर से भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। बताया कि विकास खंड जखोली में 18 व 19 सितंबर, ऊखीमठ में 20 व 21 सितंबर तथा अगस्त्यमुनि में 22 व 23 सितंबर शिविर लगाए जाएंगे। बताया कि सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होनी आवश्यक है। एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होना आवश्यक है। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को उनसे संबंधित निर्धारित तिथियों में नियमानुसार भर्ती शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *