Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या पर जताया दु:ख

देहरादून

क्षत्रिय चेतना मंच कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर राजस्थान के उदयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या पर दु:ख जताते हुए हत्या का विरोध किया है। क्षत्रिय चेतना मंच अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान, महामंत्री रवि सिंह नेगी, करणी सेना के राष्ट्रीय सलाहकार मनोज राणा, क्षत्रिय समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष नरेश चौहान ने इस हत्याकांड का विरोध करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना से विभिन्न क्षत्रिय संस्थाओं के पदाधिकारी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। मंच इस घटना का तीव्र विरोध करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *