Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

संजीव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से की मुलाकात

हरिद्वार
राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से देहरादून पहुंचकर उनके आवास पर मुलाकात कर राज्य मे व्यापारी आयोग के गठन की माँग करते हुए व्यापारियों के अनेक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व हम सभी राज्य के प्रत्येक व्यक्ति या संस्था के विकास के लिए अग्रसर है और नित नई योजना लागू कर रहे हैं, हाल ही में देश भर के उद्योगपतियो ने उत्तराखण्ड को निवेश के लिए चुना है ये इस बात का प्रमाण है की राज्य हर तरीके से सुरक्षित और सम्भावनाओ से भरा हुआ है, आज फिल्म जगत हो धार्मिक या पर्यटक हो सभी को उत्तराखण्ड भा रहा है। भाजपा सरकार केंद्र से लेकर प्रदेश तक केवल जनता के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। व्यापारी के साथ भी सरकार मजबूती से खड़ी है और व्यापारी आयोग पर भी क्या संभव है इसको देखा जाएगा पर हर वर्ग का विकास और और सभी की खुशहाली के लिए सरकार सदैव तत्पर है। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने अवगत कराया कि व्यापारी हमेशा देश की उन्नति व विकास मे एक रीढ़ के रूप मे कार्य करता है और जब जब देश में या प्रदेश में कही भी संकट आया है, व्यापारी अग्रणी भूमिका में रहे हैं। व्यापारी आयोग भी एक ऐसा आयोग होगा जो व्यापारी की समस्या तो देखेगा ही पर राज्य के विकास मे व्यापारी की भूमिका को भी बढ़ाएगा। उत्तराखण्ड मे व्यापारी ने हमेशा सरकार का साथ दिया है और सरकार ने भी राज्य को भयमुक्त बनाकर व्यापारी को व्यापार करने की पूरी आजादी दिलाई है। व्यापारी सरकार के हर कदम पर साथ खड़ी है और व्यापारी आयोग भी राज्य मे सरकार और व्यापारी के बीच सेतु का कार्य करेगा। व्यापारी और सरकार मिलकर प्रदेश को देश के पहले नम्बर का राज्य बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *