पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
देहरादून मसूरी मार्ग पर डीआईजी कॉलेज के पास स्थानीय युवकों और सहारनपुर निवासी कुछ युवकों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहा सुनी हो गई जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया
इस मौके पर पीड़ित अभय कोठाल ने बताया कि उनके द्वारा सहारनपुर निवासी युवकों को किराए पर जेसीबी मशीन दी गई थी इसके भुगतान के लिए वह उनके पास गए इस दौरान युवकों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और पिस्तौल निकाल कर फायर करने का प्रयास किया लेकिन उसे दबोच दिया गया और पुलिस ने उस पिस्टल भी बरामद कर दी है उन्होंने कहा कि युवकों द्वारा उनके भाई और उनसे मारपीट की गई जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कर दी गई है
इस मौके पर एस आई मनोज भट्ट नै बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि डीआईटी के पास कुछ युवकों में मारपीट हो रही है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों को पड़कर चौकी ने आई उन्होंने कहा कि युवकों के पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर दी गई है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है
