Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

राज ओबरॉय बने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

हरिद्वार

राज ओबरॉय को उत्तरांचल पंजाबी महासभा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने अन्य पदाधिकारियों से सलाह कर राज ओबरॉय को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। बैठक में पदाधिकारियों ने 14 अगस्त को रूद्रपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की और सभी से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया तथा नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राज ओबरॉय को शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऊर्जावान राज ओबरॉय अपनी कार्यशैली और व्यवहार से संगठन को मजबूत बनाने के साथ महासभा के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि 1947 में स्वतंत्रता मिलने के पश्चात हुए देश के बंटवारे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में रूद्रपुर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। राज ओबरॉय ने संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए सबको साथ लेकर चलेंगे और संगठन को नए मुकाम पर पहुंचाएंगे। बैठक में अनिल कुमार कुमार, करण मल्होत्रा, जगदीश लाल पाहवा, अनिल खुराना, राम अरोड़ा, कामिनी सड़ाना, प्रमोद पांधी, अक्षत, मीनाक्षी छाबड़ा, कंचन तनेजा, कुंज भसीन, भारत तनेजा, सचिन अरोड़ा, महेन्द्र तनेजा, प्रवीण गाबा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *