Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

मुरादाबाद

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति, सास और नंद के खिलाफ दहेज की मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर और घर से निकालने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। भोजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम खईया खादर निवासी कविता की शादी 3 वर्ष पहले नीरज कुमार के साथ हुई थी। तब से ही नीरज कुमार और मां सुमन व बहन अंकिता मारपीट करती रहती थी तथा दहेज और लाने का ताना देती रहती थी। इसी को लेकर सोमवार की सुबह 10 बजे महिला के साथ मारपीट की गई। महिला ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी ना होने एवं विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *