Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

बेरोजगार हुए फॉस्ट फूड कारोबारियों की तरफ प्रदेश सरकार का ध्यान खींचा

विकासनगर

राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कोरोना काल के दौरान बेरोजगार हुए फॉस्ट फूड कारोबारियों की प्रदेश सरकार का ध्यान खींचा है। उन्होंने सरकार से अपने परिवारों के भरण पोषण को बाजारों में शाम के समय फॉस्ट फूड सामग्री आदि बेचने वालों को भी कोरोना कर्फ्यू से राहत देने की मांग की है। बुधवार सुबह अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने छोटे फॉस्ट फूड और फड़ फेरी वालों की ओर सरकार का ध्यान खींचा। उन्होंने कोरोना काल के दौरान व्यापारियों को बाजार खोलने में दी गई राहत के लिए सरकार के निर्णय का स्वागत भी किया। कहा कि कोरोना कर्फ्यू में सरकार ने बाजार और दुकाने खोलने के लिए जो राहत दी है, वह व्यापारियों के लिए राहतभरी है। लेकिन, लंबे समय से बेरोजगारी और काम काज ठप होने की मार झेल रहे फॉस्ट फूड आदि कारोबारियों को भी राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से सरकारी गाइडलाइन के बीच शाम के समय इन छोटे कारोबारियों को भी व्यापार करने की अनुमति देने की मांग की है। कहा कि यदि, जल्द सरकार ने इन छोटे कारोबारियों की ओर ध्यान नहीं दिया, तो राहुल प्रियंका गांधी सेना कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *