Friday, October 16, 2026
NATIONAL

विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल हुए नड्डा, दिलाई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को यहां विश्वास नगर इलाके में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार की नीतियों में वंचितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर जन कल्याण के लिए अभूतपूर्व काम किया जाए।

भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘इस अभियान में भाग लेने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ हुआ है, जिसने हर व्यक्ति को विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से जोड़ा है।’’ दिल्ली भाजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी के अन्य नेताओं के साथ, नड्डा ने पूर्वी दिल्ली के पशुपति नाथ मंदिर में साफ सफाई का भी कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *