Friday, October 16, 2026
NATIONAL

नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने खुदकुशी की

सीकर

राजस्थान में छात्रों के आत्महत्या करने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब यहां नीट की तैयारी कर रहे 18 साल के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। सीकर जिले में इस छात्र ने अपने हॉस्टल के पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी कि छात्र ने शनिवार को आत्महत्या की है।
उद्योग नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुरेंद्र डेगरा ने कहा कि मृतक छात्र का नाम नितिन फौजदार बताया गया है। नितिन भरतपुर जिले के नदबई शहर का रहने वाला है। वो नीट की तैयारी करने जून में सीकर आया था। वो एक कोचिंग सेंटर में पढ़ रहा था और शनिवार को कोचिंग नहीं गया था। एसएचओ ने बताया जब नितिन फौजदार के रूममेट को पता चला कि उनका कमरे अंदर से लॉक था तब उन्होंने कमरे की खिड़की खोल कर अंदर झांकने का प्रयास किया। उन्होंने देखा कि नितिन का शव कमरे में पंखे से झूल रहा है। सीकर में बीते दिनों में छात्र के आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 5 सितंबर को 16 साल के एक छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया था। कौशल मीणा नाम के इस छात्र ने भी अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली थी। राजस्थान में कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की घटनाएं बढञी हैं। कोटा में इस साल अभी तक 23 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। कोटा को देश का कोचिंग हब कहा जाता है और वहां मौतों का यह आकंड़ा इस साल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *